11 जून 2019 - 06:28
ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम की क्या हैं विशेषताएं? जिसने अमरीका और इस्राईल की नींद हराम कर दी

ईरान की सेना ने एक नई स्वदेशी मिसाइल रक्षा प्रणाली का अनावरण किया है, जो एक ही समय में 6 लक्ष्यों को ध्वस्त करने में सक्षम है।

(ABNA24.com) ईरान की सेना ने एक नई स्वदेशी मिसाइल रक्षा प्रणाली का अनावरण किया है, जो एक ही समय में 6 लक्ष्यों को ध्वस्त करने में सक्षम है।

ईरानी सेना ने नई वायु रक्षा प्रणाली का यह अनावरण ऐसे समय में किया है जब फ़ार्स खाड़ी के इलाक़े में तनाव अपने चरम पर है।

15 ख़ुर्दाद नामक यह मिसाइल रक्षा प्रणाली लम्बी दूरी की सय्याद-3 मिसाइलों से लैस है, जो 120 किलोमीटर की दूरी तक हवा में उड़ने वाले लड़ाकू विमानों और ड्रोन विमानों को नष्ट करने में सक्षम है।

ईरान का यह शक्तिशाली डिफ़ेंस सिस्टम "छुपे हुए या गुप्त लक्ष्यों" को ट्रैक करके 45 किमी की दूरी पर ही उन्हें नष्ट कर सकता है।

1979 में ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता और अमरीकी प्रतिबंधों के कारण तेहरान ने हमेशा से ही स्वदेशी हथियारों के निर्माण पर बल दिया है, ताकि विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता न रहे।

फ़रवरी में ईरान ने 1,350 कि.मी से अधिक की दूरी तक लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम, हुवैज़ा क्रूज़ मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।

फ़रवरी में ही ईरान की ग़दीर पनडुब्बी ने पहली बार एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल दाग़ी थी।

ईरान की वायु रक्षा प्रणाली की एक अन्य विशेषता टारगेट को 150 कि.मी की दूरी पर चिन्हित करके 120 कि.मी तक की विभिन्न रेंजों में नष्ट कर देना है।

इसकी एक अन्य विशेषता यह है कि 5 मिनट से भी कम समय में यह प्रणाली युद्ध में अपनी भूमिका निभाने के लिए सक्रिय हो जाती है।



/129